Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में खड़े हाइवा से टकराई कार, बेटे व मां की मौत, दो घायल


बीआईटी मेसरा क्षेत्र के निवासी थे, शादी में शामिल होने गए थे हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजड़ गया। जानकारी के अनुसार, बीआईटी मेसरा क्षेत्र निवासी चंदन कुमार अपनी मां विद्या देवी, पिता महावीर प्रसाद और प|ी अंकिता देवी के साथ पटना से शादी में शामिल होकर कार से रांची लौट रहे थे। देर रात जब उनकी कार डेमोटांड़ के पास पहुंची, तभी वह सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। कार में फंसे सभी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान चंदन कुमार और उनकी मां विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, पिता महावीर प्रसाद और पत्नी अंकिता देवी गंभीर रूप से घायल मिले। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। तेज रफ्तार या ड्राइवर को आई झपकी से हादसे की आशंका प्रारंभिक जांच में पुलिस तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने को हादसे की संभावित वजह मान रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और हाइवा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles