Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में मालवाहक ट्रेन के वैगन से शव मिला:मृतक की नहीं हो सकी अब तक पहचान, शरीर पर चोट के निशान; बोरे में बंद थी लाश


हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग रेलवे साइडिंग में बुधवार को एक मालवाहक ट्रेन के वैगन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। यह ट्रेन बिहार से कोयला लाने पहुंची थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस, CISF और एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। रेलवे साइडिंग में मालवाहक ट्रेन की नियमित सुरक्षा जांच चल रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों ने एक वैगन में पड़े संदिग्ध बोरे को देखा। संदेह होने पर बोरे को खोला गया, जिसके अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। कर्मचारियों ने तुरंत कटकमदाग थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि रेलवे साइडिंग से अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। जेल से मिले कुछ रुपए थाना प्रभारी चौधरी ने आगे कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक की जेब से कुछ नकद रुपए बरामद हुए हैं। साथ ही, शव के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इन चोटों के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और शव मालवाहक ट्रेन के वैगन तक कैसे पहुंचा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। रेलवे पुलिस, स्थानीय थाना, CISF और एनटीपीसी के अधिकारी संयुक्त रूप से घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद रेलवे साइडिंग क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही और इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles