Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में रेलवे पुल के नीचे मिला महिला का शव:ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका, महिला की नहीं हो सकी अब तक पहचान


हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में सालगावां रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलते ही कटकमदाग पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है। हालांकि, शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। रेल पटरी के पास शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका। पुलिस की शुरुआती जांच और पंचनामा के दौरान मृतका के गले में भगवान महादेव (शिव जी) की एक माला मिली है। पुलिस महिला की पहचान स्थापित करने के लिए हर संभव पहलू की जांच कर रही है। कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा, “फिलहाल अज्ञात शव की पहचान कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी गहराई से जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या आत्महत्या का मामला। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।”

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles