Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में 1500 पेटी एक्सपायरी बियर नष्ट:प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर लाखों की बियर जमींदोज की


हजारीबाग जिले में उत्पाद विभाग ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने चानो क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 1500 पेटी एक्सपायरी केन बियर को नष्ट कर दिया। नष्ट की गई बियर की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से बियर की पूरी खेप को जमींदोज कर दिया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि एक्सपायरी शराब या बियर को बाजार में नहीं पहुंचने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी शराब दुकानों और गोदामों में स्टॉक की नियमित जांच होती है। वैधता अवधि समाप्त होने पर उत्पाद को तुरंत नष्ट कर दिया जाता है। सुनील कुमार चौधरी ने आगे बताया कि एक्सपायरी बियर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है और कई मामलों में जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए विभाग ऐसी सामग्री को पूरी सतर्कता के साथ नष्ट करता है, ताकि यह आम लोगों तक न पहुंचे। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बियर की वैधता आमतौर पर उत्पादन तिथि से लगभग छह महीने तक होती है। इसके बाद उसका सेवन सुरक्षित नहीं माना जाता। चानो स्थित डंपिंग यार्ड में उन सभी बियर केन को नष्ट किया गया, जिनकी एक्सपायरी अवधि समाप्त हो चुकी थी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग के कई अधिकारी और पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद रहे, ताकि प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और स्टॉक की नियमित जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में केवल सुरक्षित और मानक उत्पाद ही उपलब्ध हों।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles