Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हथियार से दो घोड़ों को किया घायल

खरौंधी | प्रखंड क्षेत्र में खुरधन पहाड़ के पास मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दो घोड़ों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सुंडी निवासी समाजसेवी उज्जवल कुमार यादव मौके पर पहुंचे और घोड़ों के इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों घोड़े पिछले करीब तीन महीने से खुरधन पहाड़ के आसपास खुले में घूम रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि घोड़े आसपास के खेतों में घुसकर फसलों को आंशिक नुकसान पहुंचा रहे थे। इसी बीच रात में किसी ने दोनों घोड़ों पर हमला कर दिया। उज्जवल कुमार यादव ने घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा और स्थानीय थाना पुलिस को दी। इसके बाद पशु चिकित्सक बुलाकर दोनों घोड़ों का उपचार कराया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया है। उज्जवल कुमार यादव ने घटना की निंदा की और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर हमलावरों की पहचान करने की मांग की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles