Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हमले के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान- मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये, आज तो मैं मर ही जाती

हमले के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान- मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये, आज तो मैं मर ही जाती

Attack on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा (बीजपुर) में रविवार को उस समय तनाव उत्पन्न हो गया, जब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. कस्टडी में हुई एक टीएमसी (TMC) कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके परिजनों से मिलने पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री की कार को घेरकर ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाये गये. पहली बार उनकी कार पर फटे जूते, कीचड़ तथा ईंट-पत्थर फेंके गये. इस हमले के बाद ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा- आज तो मैं मर ही जाती.

मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये : ममता बनर्जी

कांचरापाड़ा में हुए हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा- मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये. अगर एक भी पत्थर मेरी गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर आ जाता, तो मेरा सिर फट जाता. मैं तो आज यहां मर ही जाती. पुलिस सुरक्षा देना भूल गयी है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है.

  • बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी की कार को घेरकर किया बवाल
  • प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की गाड़ी पर पोता कीचड़
  • ममता की कार पर जूते-चप्पल और ईंट-पत्थर फेंके गये
  • ‘चोर-चोर’ और ‘लुटेरों की रानी’ के लोगों ने लगाये नारे
  • उत्तर 24 परगना के हालीशहर में ममता बनर्जी का विरोध
  • ममता ने डीजीपी और बैरकपुर के कमिश्नर का इस्तीफा मांगा

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की कार पर चप्पल और कीचड़ फेंके गये, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, बीजपुर में हंगामा

पुलिस कस्टडी में हुई थी टीएमसी नेता के पति की मौत

हालीशहर थाने की पुलिस ने रंगदारी के आरोप में बिरजू को गिरफ्तार किया था. यहां कोर्ट ने उसे 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा था. शनिवार को पुलिस लॉकअप में ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की बर्बर पिटाई से उसकी जान गयी है. रविवार को जब ममता बनर्जी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं, तो उग्र भीड़ ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. कांचरापाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 23 की पूर्व टीएमसी पार्षद जेनी शर्मा केवट के पति बिरजू केवट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने दिखाये आक्रामक तेवर, कहा- मुझे रोकना है तो मार डालो, गद्दारों के आगे नहीं झुकूंगी

भड़कीं ममता ने शुभेंदु अधिकारी पर बोला हमला

कार पर हुए हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनायी. उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल अब अपराधियों और लंपटों के हाथों में चला गया है. पुलिस आम नागरिकों की जगह बीजेपी के गुंडों और माफियाओं को सुरक्षा दे रही है. इस राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. हम इस कायरतापूर्ण हमले के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे और मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कराकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.

The post हमले के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान- मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये, आज तो मैं मर ही जाती appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles