Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हरमू बाईपास पर स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, नशे में था चालक


बुधवार सुबह हरमू बाईपास रोड पर बुधवार को स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ बच्चों के सिर और शरीर पर हल्की चोटें आई हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में सवार सभी बच्चे डीएवी कपिल देव स्कूल के थे। ऑटो की क्षमता महज पांच बच्चों को बिठाने की थी, लेकिन इसमें क्षमता से दोगुने यानी 10 से अधिक बच्चों को बिठाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक अत्यधिक शराब के नशे में था और लापरवाही से रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से गाड़ी चला रहा था। प्रदत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस आैर एंबुलेंस दोनों को फोन किया गया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने ऑटो से बच्चों को निकाला, परिजनों को दी सूचना : हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और मुस्तैदी दिखाते हुए सभी बच्चों को ऑटो से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों के स्कूल आई-कार्ड के जरिए उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह जब बच्चे स्कूल जाते हैं, उस समय सड़क पर एक भी पुलिस नहीं रहती है। ट्रैफिक पुलिस भी नौ बजे के बाद ही सड़क पर नजर आती है। हरमू रोड वीआईपी रोड है, जब यहां से मंत्री-विधायक गुजरते हैं तो पूरी सड़क को बंद कर दिया जाता है। वहीं बच्चे जब स्कूल जाते हैं, उस समय उनकी सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देता।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles