Top 5 This Week

Related Posts

हाइवा और ट्रक में आमने-सामने टक्कर:हाइवा के केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत, दूसरा गंभीर; कांदरबेड़ा-डोबो मार्ग पर हुआ हादसा


सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा-डोबो मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में हाइवा चालक रोशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सुखिया बस्ती का निवासी था। पुलिस के अनुसार, रोशन सिंह हाइवा लेकर जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोशन सिंह हाइवा के केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, ट्रक चालक अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Popular Articles