Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हेमंत ने कहा – असम में आदिवासियों की स्थिति दयनीय, एकजुट हों सभी


रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को असम के सरूपथर में पार्टी प्रत्याशी साहिल मुंडा और खुमताई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अमित नाग के पक्ष में चुनावी सभा की। हेमंत ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी साहिल मुंडा ने हमेशा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। अब समय आ गया है कि उन्हें सदन में भेजें। उन्होंने कहा कि असम के चाय बागान क्षेत्रों में आदिवासियों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। उन्हें अपने हक के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा। सोरेन ने कहा कि उन्हें पहले लगता था कि झारखंड देश का सबसे पिछड़ा राज्य है, लेकिन असम के चाय बागान क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उनकी धारणा बदल गई। चाय बागान क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों के हक छीनकर उन्हें जेलों में भरा जा रहा है। आज के दौर में दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को उनका हक मांगने से नहीं मिलेगा, इसके िलए लड़ना होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles