Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

होमगार्ड जवान को पिटने वाले दो गिरफ्तार:बस स्टैंड पर ई-रिक्शा हटाने के लिए पीड़ित ने कहा था, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी


भोजपुर में प्राइवेट बस स्टैंड के पास ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान पर हमला हुआ था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी जो फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। दरअसल, सोमवार की सुबह मौलाबाग निवासी होमगार्ड जवान रूपेश रंजन प्राइवेट बस स्टैंड में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने अपना वाहन बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने खड़ा कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित होने लगा। ड्यूटी पर मौजूद जवान ने चालक को वाहन हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में वहां कई ई-रिक्शा चालक पहुंच गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर होमगार्ड जवान के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी गिरफ्तारी हुई गिरफ्तार आरोपितों में नवादा थाना क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित जवाहर टोला निवासी राजेश कुमार और श्रीटोला निवासी गुप्तेश्वर कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार अप्राथमिकी आरोपित है, जबकि गुप्तेश्वर कुमार का नाम प्राथमिकी में दर्ज है। शेष नामजद और अन्य अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
घायल के बयान पर केस हुआ था घायल जवान रूपेश रंजन के बयान पर नवादा थाना में 5 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles