Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

1-2 अगस्त को रद्द रहेंगी 8 ट्रेनें, जानें वजह

1-2 अगस्त को रद्द रहेंगी 8 ट्रेनें, जानें वजह

Howrah Division Local Train Cancelled: पश्चिम बंगाल में हावड़ा डिवीजन के दैनिक रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर परेशानी वाली खबर है. रेलवे ट्रैक के आवश्यक रख-रखाव (Track Maintenance) की वजह से 1 और 2 अगस्त को हावड़ा डिवीजन में रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी. दक्षिण-पूर्व रेलवे और हावड़ा डिवीजन ने बताया है कि डानकुनी स्टेशन क्षेत्र में ट्रैक मेंटेनेंस का काम किया जाना है. इसके लिए 1 अगस्त की रात 10:30 बजे से 2 अगस्त की सुबह 4:30 बजे तक कुल 6 घंटे का स्पेशल ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस वजह से 2 दिनों में कुल 8 ट्रेनों को रद्द किया गया है.

1 अगस्त को रद्द की गयी ट्रेनों की लिस्ट

  • हावड़ा से ट्रेन नंबर 37849 और 36087 रद्द रहेगी
  • बारुईपाड़ा से ट्रेन नंबर 32414 रद्द रहेगी
  • सियालदह से ट्रेन नंबर 32413 रद्द रहेगी
  • मोसाग्राम से ट्रेन नंबर 36088 रद्द रहेगी
  • बर्धमान से ट्रेन नंबर 36860 रद्द रहेगी

2 अगस्त को रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • हावड़ा से ट्रेन नंबर 36811 रद्द रहेगी
  • बर्धमान से ट्रेन नंबर 36812 रद्द रहेगी

ये भी पढ़ें: हावड़ा मंडल : फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए 16 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी

हाल ही में हुआ था 60 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य

कुछ दिन पहले ही हावड़ा डिवीजन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं. 24 जुलाई की शाम 5 बजे से 27 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लगातार 60 घंटे चले नॉन-इंटरलॉकिंग के काम की वजह से दर्जनों लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गयीं थीं. कई ट्रेनों का रूट शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया था. रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए स्टेशनों जाने से पहले ट्रेन शेड्यूल अवश्य चेक कर लें.

ये भी पढ़ें: एक माह तक मेगा ब्लॉक, हावड़ा स्टेशन से 62 लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles