Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

12 वर्षीय बालक को लगी गोली, जांघ से आर-पार:आठवीं कक्षा का छात्र,चेरो गांव में दो गुटों की पुरानी रंजिश में चली


नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में बुधवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 12 वर्षीय बालक मोहम्मद दानिश घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बालक की पहचान चेरो गांव निवासी मोहम्मद इरशाद के पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा का छात्र है। गोली उसके दाहिने पैर की जांघ में आर-पार हो गई है। बेटी ने भाई को गोली लगने की सूचना दी दानिश ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकला था। अंधेरे में उसे गोली लगी, लेकिन वह यह नहीं देख पाया कि गोली किसने चलाई। उसके पिता मोहम्मद इरशाद, जो राजमिस्त्री का काम करते हैं, ने बताया कि जब वह मजदूरी कर घर लौटे तो उनकी बेटी ने भाई को गोली लगने की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सरमेरा थाना पुलिस को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, चेरो गांव में रामविलास यादव और रामप्रवेश यादव के बीच लगभग दो दशक से भूमि विवाद को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इन दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। शेखपुरा जिले के केवटी थाना और नगर थाना में भी इनके संघर्ष से संबंधित पूर्व में प्राथमिकी दर्ज हैं। इन पक्षों के बीच चर्चित ‘हथकटवा कांड’ भी हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति के दोनों हाथ काट दिए गए थे। आज देर शाम की गोलीबारी भी इन्हीं दोनों पक्षों के बीच हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles