Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

15 मार्च को सिविल कोर्ट अटेंडेंट परीक्षा:कटिहार के 15 केंद्रों पर 6264 अभ्यर्थी दो पालियों में देंगे एग्जाम


सिविल कोर्ट में अटेंडेंट (पिअर्सन-जनरल व ऑर्डिनरी) पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च (रविवार) को आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह वरिष्ठ उप समाहर्ता मेराज जमील की अध्यक्षता में अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 6264 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए नोडल पदाधिकारी, जोनल सह गश्ती पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल, बैग, घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स केंद्र में ले जाने पर रोक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर बैग, मोबाइल फोन, पर्स, किसी भी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें केवल दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, पहचान पत्र की मूल प्रति और सत्यापित प्रति तथा बोल प्वाइंट पेन साथ ले जाने की अनुमति है। फ्रिस्किंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जूता पहनकर आने की अनुमति होगी, लेकिन जांच के दौरान उन्हें उतारकर जांच की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा और पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष कर्मियों द्वारा की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश का समय प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 08:30 बजे से 09:30 बजे तक है एवं द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 12:30 बजे से 01:30 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। उसके पश्चात् किसी भी अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles