Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

17 व 18 को तेज आंधी-बारिश, 21 मई के बाद सुधरेगा मौसम

कैसा रहेगा मौसम
16 मई : राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, गढ़वा, पलामू में उष्ण लहर चल सकती है। 17 व 18 मई : धनबाद, कोडरमा, हजारीबागग, बोकारो, रामगढ़ एवं रांची में कहीं-कहीं पर गर्जन के तेज हवा चलने का अॉरेंज अलर्ट। गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा में उष्ण लहर। 19 से 21 मई : राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है। जेपीएससी बैकलॉग परीक्षा : केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा रांची | रांची में 17 मई को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में यह आदेश जारी किया है। आदेश सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है। आदेश के तहत पांच या अधिक लोगों के जुटने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग, हथियार लेकर चलने और सभा-बैठक करने पर रोक रहेगी। रांची | झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर बाद कई जिलों में आंधी, तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हो जा रहा है। शुक्रवार को भी राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदला। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक 19.4 मिमी बारिश जमशेदपुर में हुई, जबकि रांची में 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 17 और 18 मई को रांची सहित कई जिलों में तेज हवा, गर्जन और बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles