Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

1733 Kg Ganja Seized, 60 Smugglers Nabbed

कोशी प्रमंडल को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में एक सप्ताह के भीतर बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ और अवैध शराब जब्त की गई है, साथ ही 60 तस्करों

.

पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय, सहरसा द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 6 जून से 12 जून 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियान में 1733.660 किलोग्राम गांजा, 877.095 लीटर अवैध शराब, 71.9 ग्राम स्मैक और 65.1 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त, 320 एमएल नशीला इंजेक्शन और 4 लाख 98 हजार 200 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल किए गए 11 मोटरसाइकिल, 2 तिपहिया वाहन, 1 चार पहिया वाहन और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पुलिस ने शराब तस्करी से जुड़े 46 आरोपियों और गांजा, स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 60 तस्करों को जेल भेजा है।

फरवरी 2026 में शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक कोशी क्षेत्र से कुल 43,972.75 लीटर अवैध शराब, 1805.22 लीटर कफ सिरप, 3940.785 किलोग्राम गांजा, 3734.47 ग्राम स्मैक, 3256 एमएल नशीला इंजेक्शन और 120 नशीली टैबलेट बरामद की जा चुकी हैं।

इसी अवधि में 1223 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कुल 6 लाख 85 हजार 814 रुपये भारतीय मुद्रा और 27 हजार 570 रुपये नेपाली मुद्रा भी जब्त की गई है।

कोशी रेंज के डीआईजी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशा कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के विशेष हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर साझा करें। नागरिक कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से तस्करों के नाम, पते, ठिकानों, फोटो और वीडियो की जानकारी दे सकते हैं।

डीआईजी ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे। सटीक सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिलने पर सूचनाकर्ता को उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा।डीआईजी ने कहा कि कोशी क्षेत्र पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles