Saturday, July 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

2 बम मिले, NIA की नजर

2 बम मिले, NIA की नजर

Kolkata Rajarhat Building Blast: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजारहाट में एक रिहायशी इमारत में विस्फोट से हड़कंप मच गया. दक्षिण नारायणपुर इलाके में स्थित इस इमारत में हुए धमाके के कारण भवन का एक हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घनी आबादी वाले इस रिहायशी इलाके के निवासियों में दहशत फैल गयी है. पुलिस को प्राथमिक जांच में संदेह है कि यह विस्फोट देसी बम बनाने वाली सामग्रियों के कारण हुआ है.

मुख्य संदिग्ध मो शमीम उर्फ सलीम फरार

पुलिस ने शनिवार (18 जुलाई) को कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस मामले का मुख्य संदिग्ध मोहम्मद शमीम उर्फ सलीम फिलहाल फरार है. वह उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी का रहने वाला बताया जा रहा है.

STF और बम निरोधक दस्ते ने शुरू की जांच, NIA की नजर

शुक्रवार शाम को हुए इस विस्फोट की जांच के लिए शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा, राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया है. मामले की गंभीरता और विस्फोटकों की बरामदगी को देखते हुए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की एक टीम भी जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर जांच अपने हाथ में ले सकती है.

ये भी पढ़ें: आमता बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

इमारत से मिले 2 बम

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौके से 2 बम बरामद हुए हैं. इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्क्रिय किया जायेगा. इसके साथ ही घटनास्थल से कई फटे हुए देसी बमों के अवशेष और भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने के काम में आने वाली कच्ची सामग्री भी जब्त की गयी है.

BJP कनेक्शन का दावा

जिस 3 मंजिली इमारत में विस्फोट हुआ, उसके मालिक जुल्फिकार अंसारी ने बताया कि फरार संदिग्ध सलीम ने हाल ही में एक स्थानीय बिचौलिये के जरिये कमरा किराये पर लेने के लिए संपर्क किया था. अंसारी के मुताबिक, अभी तक कोई लिखित किरायानामा (Rent Agreement) तैयार नहीं हुआ था और न ही पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था, लेकिन कमरे की साफ-सफाई के नाम पर सलीम ने चाबी ली थी.

ये भी पढ़ें: IndiGo की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी से एयरपोर्ट पर हड़कंप, अलर्ट

शहंशाह को पुलिस ने हिरासत में लिया

मकान मालिक ने दावा किया कि किरायेदार को सोमवार से शिफ्ट होना था. उसे स्थानीय बिचौलिये शहंशाह ने उसके पास भेजा था, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ा है. औपचारिकताओं के पूरा होने से पहले ही यह हादसा हो गया. पुलिस ने फरार संदिग्ध सलीम का पता लगाने के लिए बिचौलिये शहंशाह को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

सीसीटीवी से खुला राज, जूट के बैग में रखा था बारूद

इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक सुराग हाथ लगा है. फुटेज में दिख रहा है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक स्थानीय युवक ने उस कमरे के भीतर सफेद रंग का जूट का बैग रखा था, जिसे किराये पर दिया जाना था. बैग रखने के महज कुछ ही मिनटों बाद कमरे में जोरदार धमाका हो गया.

ये भी पढ़ें: WB News : भूपतिनगर विस्फोट मामले में एनआईए ने किया दो लोगों को गिरफ्तार

सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने जब उस युवक को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह पूरी तरह बेकसूर है. युवक ने दावा किया कि फरार आरोपी सलीम ने ही उसे कमरे की चाबी और जूट का बैग सौंपते हुए कहा था कि इसमें खाने-पीने का सामान है और इसे अंदर रख दे. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के जरिये सलीम की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles