Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

20 माह में तैयार होगा रामपुर जंक्शन ओवरब्रिज व विकास जंक्शन यूजी टनल


चार दिशाओं से आने वाले वाहनों का दबाव होगा कम, मिलेगी जाम से मुक्ति
रांची की रोड कनेक्टिवटी तेज करने की दिशा में एनएचएआई रांची- जमशेदपुर रोड के रांची स्थित रामपुर गोलंबर में ओवरब्रिज और रांची-हजारीबाग रोड विकास चौक जंक्शन पर अंडरग्राउंड टनल का निर्माण कराएगा। इन कार्यों का भूमि पूजन शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने विकास नेवरी के पास किया। इसके पूर्ण हो जाने से जमशेदपुर से रांची और रांची से जमशेदपुर एवं हजारीबाग से रांची आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन सामान्य और सुविधाजनक होगा। इतना ही नहीं, हजारीबाग से रांची आकर कांके, मोरहाबादी, रातू जाने वाले वाहनों को भी फायदा होगा। यह पूरी परियोजना 303 करोड़ की है। दोनों योजनाएं 25 दिसंबर 2027 तक पूरी होंगी। ओवरब्रिज की लंबाई 1.3 किमी व टनल की लंबाई 1.2 किमी होगी। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, एनएचएआई के चीफ जीएम एमटी टी. अत्तरदे, प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय कुमार व अन्य थे। विधायक ने उठाया टोल प्लाजा का मामला
विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि बुंडू से चुटूपालू तक की दूरी करीब 60 किमी है, लेकिन इतनी कम लंबी सड़क पर तीन टोल प्लाजा हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। एक टोल प्जाजा ओरमांझी के पुंदाग, दूसरा अनगड़ा के हेसल और तीसरा बुंडू में है। इसलिए टोल प्लाजा की संख्या घटाई जाए। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने एनएचएआई के अफसरों को निर्देश दिया कि देखें, इसमें क्या किया जा सकता है।
चुटूपालू व चरही घाटी सड़क का चौड़ीकरण केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने जानकारी दी कि रांची की चुटूपालू घाटी एवं हजारीबाग की चरही घाटी मंे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसे देखते हुए जल्द ही इन घाटी में सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है। दोनों जंक्शन में चारों ओर से आते हैं वाहन, लगता है जाम चाहे विकास चौक हो या फिर रामपुर जक्शन। इन दोनों स्थानों पर वाहनों का चौतरफा दबाव रहता है, ये जंक्शन एक ओर रिंग रोड को जोड़ते हैं। दूसरी ओर जमशेदपुर और हजारीबाग रोड को भी जोड़ते हैं। इसके कारण आए दिन जाम की समस्या एवं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ओवरब्रिज और यूजी टलन बन जाने के बाद काफी राहत मिलेगी।
कार्ययोजना का उद््घाटन करते संजय सेठ व अन्य। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करता हूं। मैंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष इसके बारे में बताया था। जिसकी मंजूरी मिली और इसका भूमिपूजन भी आज हो गया। उन्होंने कहा कि लगभग 17,000 करोड़ की लागत से 450 किमी. की नई सड़क परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी। इनमें वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का महत्वपूर्ण हिस्सा भी शामिल है, जो झारखंड से गुजरेगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी व व्यापार को नई दिशा देगा। रांची में 6000 करोड़ रुपए की लागत से आउटर रिंग रोड के निर्माण की घोषणा भी राजधानी के विकास को और विस्तार देगा। यह रांची शहर के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles