Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

20,576 passengers flew from Deoghar airport during the month of Sawan.

रांची4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सावन में देवघर की हवाई कनेक्टिविटी काफी मजबूत हुई है। पूर्वोत्तर को जोड़ते हुए गुवाहाटी के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान के अलावा दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से सीधी उड़ानों का लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। सावन में 23 अगस्त तक देवघर एयरपोर्ट पर कुल 20,576 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। इनमें 9,777 यात्री देवघर पहुंचे, जबकि 10,799 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया।

विमानन अधिकारियों का अनुमान है कि सावन के अंतिम पांच दिनों में लगभग 5,000 और यात्री जुड़ेंगे, जिससे यह आंकड़ा पिछले साल के कुल 25,412 यात्रियों के बेहद करीब पहुंच जाएगा। उड़ानों की बात करें तो 23 अगस्त तक विमानों ने 184 फेरे लगाए हैं। अंतिम पांच दिनों में 35 अतिरिक्त उड़ानों के साथ कुल फेरे 219 तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले साल के 206 फेरों के रिकॉर्ड को पार कर जाएगा।

गुवाहाटी रूट जुड़ा, कोलकाता सेवा हटी; दिल्ली से आ रहे सर्वाधिक भक्त

पिछले सावन की तुलना में इस बार रूट चार्ट में बदलाव हुआ है। इस साल कोलकाता रूट हटा है, लेकिन गुवाहाटी के जुड़ने से पूर्वोत्तर सीधे कनेक्ट हुआ है। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुवाहाटी की सीधी सेवाएं हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक यात्री दिल्ली से पहुंच रहे हैं। इसके बाद असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक है।

यात्री सुविधाओं में इजाफा

फ्री वाईफाई व वर्क स्टेशन की व्यवस्था। यात्रियों और बच्चों के लिए ‘फ्लाईब्रैरी’ (लाइब्रेरी) और समर्पित किड्स जोन। थकान दूर करने के लिए विशेष मसाज चेयर।

रक्षाबंधन पर रांची से हवाई किराए में उछाल, कोलकाता का टिकट ₹10,500 रुपए के पार

रक्षाबंधन के पर्व पर घर आने और त्योहार मनाकर महानगरों को लौटने वाले यात्रियों की बढ़ी संख्या के चलते हवाई किराया आसमान छूने लगा है। मांग बढ़ने के साथ ही रांची एयरपोर्ट पर उड़ानों की घटी संख्या ने स्थिति को और विकट बना दिया है।

अप्रैल-मई में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रोजाना 56 से 58 उड़ानों का संचालन हो रहा था, जो घटकर अब केवल 42 से 44 उड़ानों पर सिमट गया है। सीटों की भारी कमी और त्योहार की मांग के कारण टिकटों के दाम 15-30% तक बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा असर रांची-कोलकाता रूट पर देखा जा रहा है, जहां सामान्य दिनों में ₹4,000 में मिलने वाला टिकट 27 अगस्त के लिए ₹10,500 तक पहुंच गया है।

आज का किराया (रांची से)

गंतव्य शहर आज का किराया सामान्य किराया
कोलकाता ₹10,500 ₹4,000
दिल्ली ₹7,500 ₹6,000
बेंगलुरु ₹9,000 ₹7,500
मुंबई ₹8,500 ₹7,500
पुणे ₹8,500 ₹7,500

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles