Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

21,411 Teen Girls Get Cervical Cancer Vaccine

कैमूर जिले ने गार्डासिल टीकाकरण अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले ने निर्धारित लक्ष्य से 106 प्रतिशत अधिक उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य के सफल जिलों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस अभियान के तहत 21,411 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव क

.

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि गार्डासिल वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। जिले में कुल 20,311 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसके मुकाबले 21,411 किशोरियों को टीका लगाया गया। इस तरह जिले ने अपने लक्ष्य को पार कर लिया।

डॉ. चौधरी ने जानकारी दी कि पहले चरण में लगभग 4,000 किशोरियों का टीकाकरण हुआ था। दूसरे चरण में 16,402 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस अभियान की सफलता में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से चलाए गए व्यापक जागरूकता अभियान का अहम योगदान रहा।

सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती लक्षण नहीं दिखते

विशेषज्ञों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती अवस्था में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते हैं। इसलिए समय पर टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें।

जिले की यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और जन जागरूकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles