
Bengal Maoist Surrender: पश्चिम बंगाल में 25 लाख रुपए के इनामी माओवादी दंपती समेत 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें से 2 महिला माओवादी हैं. 2 महिलाएं बंगाल की रहने वाली हैं. हथियार डालने वाले माओवादी दंपती (पति-पत्नी) पर 25 लाख रुपए (पति पर 15 लाख और पत्नी पर 10 लाख रुपए) का सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस ने कोलकाता में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
AK-47 राइफल के साथ माओवादी ने किया सरेंडर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामप्रसाद मार्डी उर्फ महादेव झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा का रहने वाला है. वह माओवादियों की रीजनल कमेटी का सदस्य है. उसने एक अत्याधुनिक AK-47 राइफल के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. रामप्रसाद मार्डी पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
नंदीग्राम की नयनतारा पर था 10 लाख का इनाम
रामप्रसाद मार्डी की पत्नी मीता उर्फ नयनतारा पर सरकार ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. नयनतारा माओवादी जोनल कमेटी की सदस्य है. वह पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम की रहने वाली है.
ये भी पढ़ें: 10 लाख की इनामी महिला नक्सली ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड-ओडिशा सीमा पर थी सक्रिय
गौरी उर्फ बुल्लू ने भी डाले हथियार
नक्सली दंपती के साथ आत्मसमर्पण करने वाली तीसरी माओवादी सदस्य का नाम गौरी है. उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था. गौरी पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के बेलपहाड़ी क्षेत्र की निवासी है.
ये भी पढ़ें: झारखंड की मोस्ट वांटेड महिला माओवादी बेला कोलकाता में गिरफ्तार, 15 लाख का था इनाम, 23 मामलों में थी तलाश
पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा लाभ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्यधारा में लौटने वाले इन माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति (Rehabilitation Policy) के तहत सहायता दी जायेगी. नक्सली हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का यह फैसला क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क के लिए एक झटका माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: WB : बंगाल पुलिस ने माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी को किया गिरफ्तार, ढूंढ रही थी कई राज्यों की पुलिस
The post 25 लाख के इनामी माओवादी दंपती समेत 3 नक्सलियों ने कोलकाता में किया सरेंडर appeared first on Prabhat Khabar.
