Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

26 अक्टूबर को कैमूर आएंगे मुख्यमंत्री!:डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, जियर स्वामी के चतुर्मासी यज्ञ में शामिल होने की चर्चा


कैमूर में मुख्यमंत्री का 26 अक्टूबर को आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम कुमार अनुराग और एसपी शिखर चौधरी ने परसियां गांव पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चर्चा है कि मुख्यमंत्री यहां जियर स्वामी के चतुर्मासी यज्ञ में आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण दोनों अधिकारियों ने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का मुआयना किया। इस दौरान बैरिकेडिंग, सुरक्षित आवागमन और आपातकालीन निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती करने को कहा। वीआईपी काफिले के रूट चार्ट की समीक्षा मुख्यमंत्री के काफिले के आवागमन को लेकर रूट चार्ट, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण और लोगों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। सीसीटीवी-सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मेडिकल टीम और अग्निशमन दस्ते रहेंगे तैयार प्रशासन ने मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, पेयजल, बिजली और अग्निशमन दस्तों को तैयार रखने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। तय समय में तैयारी पूरी करने का निर्देश डीएम कुमार अनुराग ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles