महंगाई का एक और झटका नई दिल्ली | आम जनता पर महंगाई का बोझ एक बार फिर बढ़ गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार देर रात घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी कीमतें रविवार, 7 जून से लागू हो जाएंगी। रांची में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 970.50 रुपए से बढ़कर 999.50 रुपए हो जाएगी। तीन महीने में रसोई गैस की कीमतों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को 60 रुपए प्रति सिलेंडर दाम बढ़ाए गए थे।


