![]()
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के ठकुरहट पुल के पास एक एक्सप्रेसवे मजदूर की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नगर बुजुर्ग गांव निवासी 34 वर्षीय राजकिशोर के रूप में हुई है। वह ठकुरहट क्षेत्र में पीएनसी कंपनी के एक्सप्रेसवे निर्माण परियोजना में काम करता था। भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा राजकिशोर 20 अक्टूबर से कार्यस्थल से लापता था। उसके साथी मजदूर गोरखपुर निवासी आजाद अली ने बताया कि कई दिन तक सुराग न मिलने पर उन्हें लगा कि वह घर चला गया होगा। बाद में कुछ मजदूरों ने ठकुरहट पुल के नीचे गहरे गड्ढे में एक शव देखा, जिसकी पहचान राजकिशोर के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथी मजदूरों का कहना है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा घेराबंदी और संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ होगा। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।
3 दिन से लापता मजदूर का गड्ढे में मिला शव:एक्सप्रेसवे निर्माण परियोजना में करता था काम, UP का रहने वाला था
