Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

33 हजार वोल्ट बिजली लाइन के पोल पर चढ़ा युवक:बांका में 6 घंटे से रेस्क्यू जारी, पत्नी से हुआ था विवाद


बांका टाउन थाना क्षेत्र के मुढ़हारा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया। युवक को टावर के सबसे ऊपरी हिस्से में बैठा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब छह घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू का प्रयास जारी रहा, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। युवक की पहचान झारखंड के दुमका निवासी मनोज राय के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी के साथ घरेलू विवाद के बाद वह बिजली के पोल पर चढ़ गया। पुलिस और बिजली विभाग की टीम लगातार कर रही थी प्रयास बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से भी कमजोर है। हालांकि,उसके पोल पर चढ़ने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि युवक के नीचे उतरने के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी व तकनीकी कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया।लेकिन स्थिति ऐसी बनी हुई है कि जब भी पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारने के लिए ऊपर चढ़ने की कोशिश करते हैं, वह और ऊपर की ओर जाने लगता है। इससे रेस्क्यू अभियान में परेशानी हो रही है। युवक की सुरक्षा को देखते हुए टीम काफी सावधानी बरत रही है। मुख्य लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद शुक्रवार देर शाम तक युवक बिजली के पोल पर ही बैठा रहा। उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और बिजली विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। अधिकारियों की ओर से उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है,ताकि किसी तरह उसे नीचे आने के लिए राजी किया जा सके। इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही। हाईटेंशन लाइन पर युवक के चढ़ने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग ने मुख्य लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास फ़िलहाल जारी इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई । विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि रेस्क्यू के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि युवक को बिजली के पोल से सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस उसकी परिजनों से संपर्क करने की भी कोशिश कर रही है। फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles