Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

31.4 किलो गांजा, नेपाली पासपोर्ट और हिरण का सींग बरामद:NCP ड्यूटी पर तैनात जवान ने तस्कर को पकड़ा, वीरपुर थाना करेगी कार्रवाई


सुपौल के वीरपुर स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.400 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली पासपोर्ट और हिरण का सींग बरामद किया है। इस दौरान एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीमा चौकी सतना के जवान नियमित एनसीपी (NCP) ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप एक संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गांजा और हिरण का सींग बरामद तलाशी के दौरान उसके पास से 31.400 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली पासपोर्ट तथा हिरण का सींग बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंडल टोला, वीरपुर निवासी नीलेश कुमार के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद एसएसबी ने मंडल टोला क्षेत्र में अतिरिक्त बल, नारकोटिक डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से सघन तलाशी अभियान भी चलाया। अभियान का उद्देश्य तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना और संभावित रूप से छिपाए गए मादक पदार्थों की बरामदगी करना था। हालांकि अभियान के दौरान अन्य किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली। वीरपुर थाना आगे की करेगी कार्रवाई एसएसबी ने आवश्यक जब्ती एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गांजा, नेपाली पासपोर्ट, हिरण का सींग तथा गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए वीरपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कृपाल सिंह समेत सीमा चौकी सतना के अन्य जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एसएसबी पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles