Abhishek Banerjee Chartered Flight Cost: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अंदरूरी विरोध सड़कों पर आ गया है. कभी पार्टी के सेनापति कहे जाने वाले अभिषेक बनर्जी इस वक्त अपनों और विरोधियों के सबसे तीखे तीरों का सामना कर रहे हैं. इस सुलगती आग में घी डालने का काम किया है अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड प्लेन (Chartered Flight) यात्राओं ने. जिस सफर के लिए बिजनेस क्लास का टिकट 15 से 20 हजार रुपए में मिल जाता है, उसी दूरी को तय करने के लिए अभिषेक बनर्जी ने हर बार 5-5 लाख रुपए फूंककर प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया.
ऑडिट रिपोर्ट से खुला राज
तृणमूल कांग्रेस की आधिकारिक असेसमेंट और ऑडिट रिपोर्ट ने राजनीतिक दलों को चौंका दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 4 सालों के भीतर टीएमसी ने चार्टर्ड विमानों पर करीब 141 करोड़ रुपए खर्च किये हैं. भारत के संसदीय इतिहास में किसी भी क्षेत्रीय दल (Regional Party) द्वारा हवाई यात्रा पर किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा और रिकॉर्डतोड़ खर्च है.
किस साल कितने रुपए खर्च हुए
| वर्ष | खर्च की गयी राशि |
|---|---|
| 2022 | 35 करोड़ रुपए |
| 2023 | 13 करोड़ रुपए |
| 2024 | 56 करोड़ रुपए |
| 2025 | 37 करोड़ रुपए |
इसे भी पढ़ें : कैश फॉर जॉब स्कैम : अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय पर FIR, लुकआउट नोटिस जारी, कालीघाट में छापा
कुणाल घोष ने जाहिर किया असंतोष
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद ममता बनर्जी के वफादार और पुराने सिपहसालार ने भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने इस फिजूलखर्ची पर गहरा असंतोष जताते हुए अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है. कुणाल घोष ने कहा- अगर हवाई यात्राओं में उड़ाया गया यह पैसा पार्टी फंड का है, तो मैं इसका किसी भी कीमत पर समर्थन नहीं करता.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Abhishek Banerjee Chartered Flight Cost: इतने में तो हवाई जहाज खरीद लेती टीएमसी, बीजेपी का तंज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी परिवार को घेरना शुरू कर दिया है. भाजपा विधायक सजल घोष ने तंज कसते हुए कहा कि जितने रुपए तृणमूल कांग्रेस ने चार्टर्ड विमानों का किराया देने में बर्बाद कर दिये, उतने पैसों में तो टीएमसी अपने लिए एक नया हवाई जहाज खरीद सकती थी. टीएमसी में बगावत के बीच ‘विमान खर्च’ विवाद ने अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी को कल्याण के अल्टीमेटम से कालीघाट में खलबली, टीएमसी नेता बोले- अभिषेक को चुनें या हमें
The post 4 साल में अभिषेक बनर्जी के चार्टर्ड विमानों पर तृणमूल ने खर्च कर दिये 141 करोड़ रुपए, कुणाल घोष भड़के appeared first on Prabhat Khabar.


