Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

4,339 DLs cancelled in 5 months, 1,848 cases of red light jumping

रांची32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

राजधानी में यातायात नियमों को लेकर लोगों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है।

अब केवल चालान काटने के बजाय ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित कराने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने जनवरी से मई 2026 तक 4,339 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में फाइल जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अखिलेश कुमार को भेज दी गई है।

इन मामलों में सबसे अधिक 1,848 मामले रेड लाइट जंपिंग के हैं। वहीं, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले (पीलियन राइडर) द्वारा हेलमेट न पहनने के 1,150 मामले दर्ज किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2025 में भी 7,975 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

किस मामले में कितने डीएल रद्द करने की अनुशंसा (जनवरी से मई 2026)

माह बिना हेलमेट पीलियन राइडर ब्लैक ग्लास रेड लाइट जंपिंग ओवर स्पीड रॉन्ग साइड
जनवरी 210 247 116 368 17 08
फरवरी 132 167 95 491 22 05
मार्च 121 219 55 388 17 00
अप्रैल 206 298 111 428 15 04
मई 115 219 84 173 04 04
कुल 784 1150 461 1848 75 21

जांच कर होगी आगे की कार्रवाई…

ट्रैफिक पुलिस की ओर से भेजी गई सूची के आधार पर परिवहन विभाग (डीटीओ) सभी मामलों की स्क्रूटनी कर रहा है। नियमों के उल्लंघन की गंभीरता को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से इन सभी ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नियमों का पालन जरूरी…

ट्रैफिक एसपी ने अपील की है कि लोग चालान या डीएल रद्द होने के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। सीट बेल्ट, हेलमेट और ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन सीधे तौर पर जान जोखिम में डालता है।

आगे क्या…

ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने के बाद भी यदि कोई वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसकी गाड़ी को तत्काल जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे चालकों पर कानूनी कार्रवाई (एफआईआर) भी की जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles