Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

5 साल में रेट दोगुना:रातू रोड ऑटो स्टैंड की 1.62 करोड़ रु. से शुरू होगी बोली

रातू रोड के न्यू मार्केट स्थित ऑटो स्टैंड को एक बार फिर नीलाम किया जाएगा। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑटो स्टैंड का टेंडर जारी कर दिया है। 15 अप्रैल को ऑनलाइन बोली लगेगी। ऑटो स्टैंड के लिए इस बार रिजर्व प्राइस 1.62 करोड़ रुपए रखा गया है। यह पिछले पांच वर्ष में सबसे अधिक है। क्योंकि, पांच वर्षों में रिजर्व प्राइस दोगुनी हो गई है। वर्ष 2020-21 में रिजर्व प्राइस करीब 80 लाख रुपए थी। लेकिन ऑटो स्टैंड पर कब्जा को लेकर विभिन्न गुटों के बीच चल रही रस्सा-कसी की वजह से बोली बढ़ती चली गई। इसका नतीजा हुआ कि इस बार 1.62 करोड़ रुपए से बोली शुरू होगी। बोली करीब दो करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। क्योंकि, ठेका में इस बार चार गुट गोलबंद हैं। पिछले ठेकेदार संगीता देवी के गुट के अलावा पिस्कामोड़, लाहकोठी के दो गुट और रांची के बाहर का एक गुट भी टेंडर लेने के जुगाड़ में लगा है। रोजाना 4000 ऑटो से 1.20 लाख रुपए की होती है वसूली
न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड शहर का सबसे महत्वपूर्ण स्टैंड है। क्योंकि, यहां से रातू, नगड़ी, हरमू, धुर्वा, बरियातू रोड, कांटाटोली सहित अन्य रूट के लिए ऑटो चलते हैं। न्यू मार्केट चौराहा और किशोरी यादव चौक से रोजाना 4000 से अधिक ऑटो गुजरते हैं। ठेकेदार के कर्मी प्रत्येक ऑटो से 30 रुपए लेते हैं। ऐसे में रोजाना 1.20 लाख की वसूली होती है, जो एक माह में 36 लाख रुपए और साल में करीब 4.32 करोड़ रुपए हुए। यही कारण है कि इस स्टैंड का ठेका लेने के लिए मारामारी है। कमाई के लिए ग्लोबल टेंडर से बच रहा नगर निगम
ऑटो चालक संघ वर्षों से ग्लोबल टेंडर करने की मांग कर रहा है। पूरे शहर के लिए निगम स्तर से ही एक टेंडर होने से ऑटो चालकों से अवैध वसूली बंद हो जाती। लेकिन इससे निगम को नुकसान होगा। क्योंकि, अगल-अलग टेंडर करने से वहां से होने वाली अवैध वसूली का एक हिस्सा ट्रैफिक पुलिस के अलावा निगम में भी बंटता है। इसी वजह से ऑटो स्टैंड के बाहर सभी रूट पर रोजाना होने वाली वसूली पर निगम और रांची पुलिस रोक नहीं लगाती है। दूसरी ओर निगम ग्लोबल टेंडर करने से भी बच रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles