![]()
शेखपुरा के कुसुंभा थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हमले के मुख्य आरोपी बालचंद बिंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले सात महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुसुंभा बेलदरिया गांव में छापेमारी कर उसे दूसरे के घर से दबोच लिया। भूमि विवाद में 8 लोगों पर किया था हमला
गिरफ्तार बालचंद बिंद, बिलो बिंद का पुत्र है। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के अनुसार, करीब सात महीने पहले गांव में प्रहलाद बिंद के साथ भूमि विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बालचंद बिंद ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को पीएमसीएच किया गया था रेफर
हमले के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की थी। पटना में छिपकर रह रहा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए बालचंद बिंद पिछले कई महीनों से पटना में छिपा हुआ था। हाल ही में वह अपने गांव लौटा था। पुलिस की नजर से बचने के लिए वह अपने घर में न रहकर दूसरे व्यक्ति के घर में छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा
आरोपी के गांव में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेलदरिया गांव में छापेमारी की और बालचंद बिंद को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बालचंद बिंद की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
7 महीने से फरार हमले का मुख्य आरोपी अरेस्ट:शेखपुरा में भूमि विवाद में 8 लोगों को किया था घायल, पटना से लौटा था
