खास बातें
Shams Iqbal Anil Arrested: कोलकाता के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल अनिल को एक व्यवसायी से 70 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, वार्ड 134 के पूर्व पार्षद अनिल कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हकीम के करीबी सहयोगी माने जाते हैं. उन्हें मटियाबुर्ज के मोहम्मद शादाब द्वारा गार्डनरीच थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.
2023 में जान से मारने की धमकी देकर वसूले थे 70 लाख
शिकायत के अनुसार, अनिल और उसके सहयोगियों मोहम्मद फराज तथा फिरोज कुरैशी ने जून 2023 में कथित तौर पर शादाब और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसे 70 लाख रुपए देने के लिए मजबूर किया था. पुलिस ने रविवार रात अनिल को हिरासत में लिया और लंबी पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया.
शुरुआती जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी
एक पुलिस अधिकारी ने कहा- लिखित शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर गिरफ्तारी की गयी है. आरोपों में रंगदारी वसूलना, आपराधिक धमकी देना तथा कानून के तहत अन्य संबंधित अपराध शामिल हैं. तृणमूल कांग्रेस शासन काल में अनिल को कोलकाता नगर निगम के प्रभावशाली पार्षदों में गिना जाता था.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में टीएमसी के पूर्व पार्षद पर महिलाओं ने बरसाये अंडे, लगाये चोर-चोर के नारे
Shams Iqbal Anil Arrested: गिरफ्तार पार्षदों की संख्या हुई 10
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरफ्तारी के साथ विभिन्न आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किये गये कोलकाता नगर निगम के पार्षदों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब तक गिरफ्तार किये गये पार्षदों की लिस्ट
- शम्स इकबाल उर्फ अनिल (वार्ड 134 – पूर्व पार्षद): 70 लाख रुपए की जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी के आरोप में गार्डनरीच पुलिस ने किया गिरफ्तार.
- सुष्मिता भट्टाचार्य (वार्ड 63): एक बुजुर्ग से लगभग 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी और रंगदारी के आरोप में अपने पति के साथ गिरफ्तार.
- बाप्पादित्य दासगुप्ता (वार्ड 101): जमीन पर कब्जा और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार.
- तारकेश्वर चक्रवर्ती (वार्ड 104 – पूर्व पार्षद): रंगदारी, जालसाजी और महिला से छेड़छाड़ के आरोपों में गिरफ्तार.
- सचिन सिंह (वार्ड 36): रंगदारी और अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार.
- महेश कुमार शर्मा (वार्ड 42): बड़ाबाजार पुलिस स्टेशन ने भ्रष्टाचार और रंगदारी के आरोपों में गिरफ्तार किया.
- अरिजीत दास ठाकुर (वार्ड 106 – पूर्व पार्षद): रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार.
- सुदीप पोली (वार्ड 123): जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार.
- स्वप्न समद्दार (वार्ड 56 – पूर्व पार्षद): विभिन्न आपराधिक मामलों में गिरफ्तार.
- मोहम्मद जसीमुद्दीन : तृणमूल कांग्रेस के पार्षद मो जसीमुद्दीन को एक नाबालिग की यौन प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें
आसनसोल में तृणमूल पार्षद गिरफ्तार, जबरन वसूली से बालू चोरी तक के आरोप
बंगाल चुनाव: वोटरों को धमकाने के आरोप में तृणमूल का पूर्व पार्षद गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप
टीएमसी नेता की कमर में रस्सी बांधकर आसनसोल में करायी परेड, राईना में भारी तनाव

