Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

734 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ईडी की कार्रवाई:जमशेदपुर स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और उनका बेटा अरेस्ट, छह ठिकानों पर छापेमारी


734 करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद उर्फ बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को गिरफ्तार किया है। रांची ईडी की टीम ने बुधवार को जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। देर रात गिरफ्तारी के बाद पिता-पुत्र को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों ने हंगामा करते हुए खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया। ज्ञानचंद जायसवाल ने ब्लड प्रेशर बढ़ने और दवा नहीं मिलने की शिकायत की। इसके बाद ईडी की टीम दोनों को लेकर रांची रवाना हो गई। जमशेदपुर में आवास, कार्यालय और सीए के ठिकाने खंगाले ईडी की एंटी मनी लॉन्ड्रिंग टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर, आदित्यपुर-गम्हरिया और पश्चिम बंगाल के हावड़ा समेत छह ठिकानों पर कार्रवाई की। अभियान में 70 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। बिष्टुपुर के कांट्रैक्टर्स एरिया स्थित ज्ञानचंद जायसवाल के आवास और मुख्य कार्यालय के अलावा बीएस टावर स्थित उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) संजय पारेख के ठिकाने तथा आदित्यपुर-गम्हरिया स्थित मेसर्स सारा एडोस के प्लांट-कार्यालय की भी तलाशी ली गई। कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत की गई। ईडी ने कंपनियों के बैंक खाते, खरीद-बिक्री के चालान, जीएसटी रिटर्न, वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन से डिजिटल डेटा जब्त किया। 37 शेल कंपनियों से करीब 5,000 करोड़ के फर्जी चालान ईडी की जांच के अनुसार, पूरे नेटवर्क में 37 शेल कंपनियां बनाकर करीब 5,000 करोड़ रुपए के फर्जी चालान जारी किए गए। वास्तविक माल की आपूर्ति के बिना 734 करोड़ रुपए के आईटीसी का दावा किए जाने का मामला जांच के दायरे में है। जीएसटी इंटेलिजेंस की जांच के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। एजेंसी के अनुसार, रैकेट में अमित उर्फ निक्की भालेरिया, कोलकाता के शिवकुमार देवड़ा उर्फ मोदित देवड़ा और अमित गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हैं। बीएस टावर स्थित सीए संजय पारेख के कार्यालय से ऑडिट पेपर, जीएसटी फाइलिंग लॉग और बैलेंस शीट भी जब्त की गई। ईडी यह जांच कर रही है कि बिना माल की आपूर्ति के जारी फर्जी चालानों और आईटीसी दावों में सीए स्तर पर क्या भूमिका रही। डमी डायरेक्टर से बबलू तक पहुंची जांच ईडी की जांच में बबलू जायसवाल से जुड़ी कई फर्में भी दायरे में हैं। इनमें मेसर्स जय भोलानाथ, मेसर्स मां शारदा पावर, मेसर्स मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स केदारनाथ टेक्सटाइल्स और मेसर्स जानदीप आयरन एंड स्टील लिमिटेड शामिल हैं। अगस्त 2025 में सरायकेला के कारोबारी पंचानंद सरदार के ठिकानों पर हुई छापेमारी में मिले दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ईडी को एक शेल कंपनी में डमी डायरेक्टर बनाये जाने का सुराग मिला। एजेंसी के अनुसार, कंपनी का वास्तविक नियंत्रण बबलू जायसवाल के पास था। पूर्व में बबलू से जुड़ी कंपनियों के जरिये करीब 55 करोड़ रुपए के संदिग्ध जीएसटी आईटीसी का मामला भी सामने आया था। हावड़ा में बेटे राज जायसवाल से जुड़े कारोबारी नेटवर्क और रियल एस्टेट में धन के निवेश की भी जांच की जा रही है। ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी आईटीसी से जुड़े धन का इस्तेमाल कहां किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles