औरंगाबाद में जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली बिगहा गांव में आज सड़क हादसे में पांच साल के मासूम की मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी और उसे बंधक बना लिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। मृतक की पहचान बरौली बिगहा गांव निवासी शंभू कुमार के पांच साल के बेटे सुबोध कुमार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां उसे पकड़कर घर के अंदर ले जाने का प्रयास कर रही थी। तभी अचानक वह सड़क पर आ गया। उसी समय बालू लदा एक ट्रैक्टर वहां से गुजर रहा था और बच्चा उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने चालक को बंधक बनाकर पीटा घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में चालक को बंधक बनाकर रखा गया। चालक की पहचान कुरमाईन गांव निवासी जयराम के रूप में हुई है। वह डिहरा लख स्थित घाट से बालू लेकर ओबरा के कारा बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बरौली बिगहा गांव में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की दो गाड़ियां और जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों और पुलिस पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना के करीब दो घंटे बाद तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में नहीं ले सकी। पुलिस लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर रही थी और चालक को सुरक्षित छुड़ाने के प्रयास में जुटी रही। लगभग दो घंटे तक समझाने बुझाने के साथ ग्रामीण मानने को तैयार हुए।थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना लिया था। छुड़ाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है। शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
ट्रैक्टर की टक्कर से 5 साल के मासूम की मौत:औरंगाबाद में गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम, ड्राइवर को बंधक बना कर पीटा