Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस ने 8 आईपीएस को बनाया नोडल ऑफिसर, सोशल मीडिया से VVIP सुरक्षा तक रखेंगे नजर

West Bengal Assembly Election 2026 Nodal Officers: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने अहम प्रशासनिक कदम उठाया है. पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करके विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को स्टेट लेवल नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है.

पुलिस ने 8 आईपीएस को बनाया नोडल ऑफिसर, सोशल मीडिया से VVIP सुरक्षा तक रखेंगे नजर
बंगाल पुलिस की ओर से जारी आदेश.

डीजी की सहमति से जारी हुआ आदेश

आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत की गयी हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था, निगरानी और समन्वय बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सके. आदेश में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के डीजी एवं आईजीपी से सहमति मिलने के बाद ये आदेश जारी किये गये हैं.

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

चुनाव से संबंधित सेल तैनात अधिकारी का नाम
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं मैनेजमेंट टीम (SMMMT) सुनील कुमार यादव, आईपीएस (डीआईजी, कोस्टल सिक्यूरिटी)
ट्रांसपोर्ट सब्यसाची रमन मिश्रा, आईपीएस (आईजीपी, CIF
फोर्स मैनेजमेंट सिस्टम एवं ऑटो रैंडमाइजेशन प्रक्रिया अंजली सिंह, आईपीएस (डीआईजी, ट्रैफिक)
वेलफेयर कृष्णाकली लाहिड़ी, आईपीएस (डीआईजी, प्लानिंग एंड वेलफेयर)
कम्युनिकेशन प्लान कंकर प्रसाद बारुई, आईपीएस (डीआईजी, टेलीकम्युनिकेशन)
ट्रेनिंग राशिद मुनीर खान, आईपीएस (डीआईजी, HQRS)
वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा अव्वरु रवींद्रनाथ, आईपीएस (डीआईजी, सिक्योरिटी)
पोस्टल बैलेट विश्वजीत घोष, आईपीएस (डीआईजी, लीगल)
स्रोत : पश्चिम बंगाल पुलिस

चुनावी तैयारी में प्रशासनिक सख्ती

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से लेकर पोस्टल बैलट और वीवीआईपी सुरक्षा तक अलग-अलग अनुभागों के लिए नोडल अधिकारी तय किये जाने से स्पष्ट है कि प्रशासनिक स्तर पर विधानसभा चुनाव 2026 की बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू हो गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल होगी अहम

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की सक्रियता चुनाव के दौरान फर्जी खबरों, अफवाहों और आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखने में अहम भूमिका निभायेगी. फोर्स मैनेजमेंट और ऑटो रैंडमाइजेशन प्रोसेस निष्पक्ष तैनाती सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को

पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

बंगाल की राजनीति में राम-कृष्ण की एंट्री, अमित शाह की मायापुर यात्रा के बाद TMC और BJP में छिड़ी जंग

भाजपा नेता को फिल्मी अंदाज में धमकी, घर के सामने रखवाये सफेद फूल, धोती और अगरबत्ती

The post पुलिस ने 8 आईपीएस को बनाया नोडल ऑफिसर, सोशल मीडिया से VVIP सुरक्षा तक रखेंगे नजर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles