Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार मुक्त विद्यालयी बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर के घर छापेमारी:पटना-बेगूसराय सहित 3 ठिकानों पर EOU की रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला


पटना में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड, पटना के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। EOU ने उनके पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की है। EOU के मुताबिक, विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के सत्यापन के बाद अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का साक्ष्य मिला। इसके आधार पर आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 19/26, दिनांक 19 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है। 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति के मिले सबूत जांच के दौरान EOU को अजय कुमार सिंह के खिलाफ कुल 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है। यह उनकी ज्ञात आय से करीब 90.04 प्रतिशत अधिक बताई गई है। मामले में विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन तीन ठिकानों पर चल रही तलाशी EOU की टीमों ने 20 अगस्त की सुबह अजय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर तलाशी शुरू की— तीनों स्थानों पर अलग-अलग टीम दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। तलाशी पूरी होने के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी EOU के मुताबिक, फिलहाल तीनों ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। तलाशी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज, संपत्ति से संबंधित कागजात या अन्य सामान बरामद हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles