![]()
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करके भावुक हो जाते हैं। उन्होंने नीलम सिंह की मौत को याद करते हुए कहा कि घर आकर जैसे ही मैंने अपने रूम का दरवाजा खोला तो मेरी दुनिया खत्म थी। दरअसल, ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए रो पड़े। इस प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की तस्वीर की आरती उतारते दिख रहे हैं। उन्होंने नीलम सिंह की तस्वीर पर फूल-माला भी चढ़ाई। पवन सिंह प्रोमो में कहते हैं कि मैंने अपने जीवन में देवी को पाया था, खो दिया। ये हमारे जीवन की देवी थीं, हैं और जब तक हमारे शरीर में जान है यही हमारी जीवन हैं। मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। घर-घर आते काफी लेट हो गया। शो से जुड़े प्रोमो की कुछ तस्वीरें देखिए नीलम ने शादी के तीन महीने बाद किया था सुसाइड नीलम देवी और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। इस आत्महत्या के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में घिर गया था। पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का रीजन बताते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने सुसाइड की थी। 2018 में की थी दूसरी शादी पहली पत्नी के आत्महत्या के 4 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है।
