Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एजेंसी के कर्मी की रॉड से पीट कर हत्या:दरभंगा में पुराने कर्मचारी पर मर्डर का आरोप, आपसी रंजिश में हत्या की आशंका


दरभंगा में आज एक एंजेसी के कर्मी का मर्डर हुआ है। एजेंसी में कार्यरत युवक मो फैज अहमद की लोहे की रॉड से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी स्थित एक यामाहा एजेंसी की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मोहम्मद फ़ैज़ अहमद यामाहा एजेंसी में कार्यरत थे। इसी दौरान एक युवक ने उन पर लोहे की रॉड से अचानक हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहले उसी एजेंसी में काम करता था, लेकिन वर्तमान में वहां कार्यरत नहीं था। पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां घटना सही पाई गई। एसडीपीओ ने कहा कि मृतक के साथ काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने अचानक लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले उसी एजेंसी में कार्यरत था, लेकिन फिलहाल वहां काम नहीं कर रहा था। हत्या के पीछे किसी रंजिश की बात सामने आ रही है, जिसकी भी जांच की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने घटनास्थल से एक लोहे की रॉड बरामद की है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के पूरे क्रम और आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नमाज पढ़कर लौटे थे, तभी मिली हत्या की सूचना स्थानीय निवासी मो. मक्की ने बताया कि मो. फैज हमलोगों के साथ नमाज पढ़कर लौटे थे। इसके बाद वह आराम कर रहे थे कि अचानक एक स्टाफ ने आकर बताया कि मो फ़ैज़ की हत्या कर दी। उन्होंने कहा, “हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तो देखा कि फ़ैज़ गंभीर हालत में पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फ़ैज़ बेहद शरीफ और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी हत्या किस कारण से की गई, यह समझ से परे है।”

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles