समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के रसिया मोहन चौर में शनिवार को जेसीबी से किए गए गड्ढे में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनमनपुर वार्ड 8 मोहल्ला के रहने वाले संतोष राम के बेटे 19 साल के मुन्ना कुमार राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची खानपुर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। सुबह 10 बजे भैंस लेकर खेत की ओर गया था मुन्ना मृतक के बड़े भाई मुकेश राम ने बताया कि उनका छोटा भाई मुन्ना सुबह करीब 10 बजे गांव के ही रसिया मोहन चौर में भैंसों को नहलाने के लिए गया था। चौर में जेसीबी से गड्ढा किया हुआ है, जिसमें काफी पानी भरा हुआ है। भैंसों को नहलाने के दौरान ही मुन्ना का पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में चला गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घर पहुंचकर गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी। जब तक हम लोग पहुंचे, मुन्ना की मौत हो चुकी थी। मुकेश ने बताया कि गांव के लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मुन्ना की लाश को पानी भरे गड्ढे से निकाला गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। खानपुर के अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवक की डूबने से मौत हुई है। घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।
समस्तीपुर में पानी के गड्ढे में डूबकर युवक की मौत:जेसीबी से कुछ महीने पहले किया गया था गड्ढा, पैर फिसलने से गहरे पानी में गया था