पटना के बोरिंग कैनाल रोड में 11 जून को श्री कृष्णा पुरी पार्क के पास चाकूबाजी की घटना हुई थी। एक निजी रेस्टोरेंट के कर्मी ने दूसरे कर्मी को चाकू मार दिया। जिसमें गौतम राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित को पास के निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहां के कर्मियों ने पुलिस को खबर नहीं की। इसके बाद पीड़ित की मां माधुरी देवी बेहतर इलाज के लिए पटना AIIMS लेकर चली गई। वहां एडमिट कराने के बाद श्री कृष्णा पुरी थाने पर लिखित शिकायत की। उस समय एडिशनल SHO प्रभार में थीं। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने उस वक्त रिस्पॉन्स नहीं किया। आवेदन सिर्फ लेकर रख लिया गया। इसके बाद पीड़ित ने SSP से मुलाकात की। वहां से थाने पर मिलने के लिए बोला गया। लेकिन टाल मटोल होते चलाया। अभी तक इस मामले में FIR नहीं हुई है। सहयोग पोर्टल पर शिकायत इस मामले में प्रभास चंद्र शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। लापरवाही बरतने वाली महिला एडिशनल SHO को बर्खास्त करने की मांग की गई है। प्रभास का आरोप है कि इसमें एडिशनल SHO की ओर से जानबूझकर लापरवाही बरती गई है। जिसके चलते इतने गंभीर मामले में कार्रवाई नहीं हो पाई है। गयाजी में जैसे लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हाल में हुई है, वैसी कार्रवाई इनके खिलाफ भी होनी चाहिए। सीसीटीवी फुटेज आई सामने घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें एक युवक चाकू मारते और मारपीट करते नजर आ रहा है। आस पास और भी लोग हैं। लेकिन कोई बीच बचाव करते नजर नहीं आ रहा है।
चाकूबाजी की घटना के बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR:अब पीड़ित ने CM सहयोग पोर्टल पर की शिकायत, चाकू मारकर युवक को किया था घायल