Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रौशन आनंद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई:खान के दोनों गार्ड्स की दोबारा बेल फाइल होगी, पिछली सुनवाई में नहीं मिली थी जमानत


रौशन आनंद की जमानत याचिका पर आज बहस होगी। ADG 33 के कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के यहां से बेल रिजेक्ट होने के बाद जिला जज के यहां फाइल की गई थी। पिछली तारीख पर वादी पक्ष के वकील की ओर से टाइम पीटिशन लगाकर सोमवार तक का समय ले लिया गया था। आज इस मामले में दोबारा से बहस होगी। वहीं, खान के दोनों गार्ड्स की जमानत याचिका खारिज होने के बाद आज दोबारा से जिला जज के यहां बेल फाइल की जाएगी। खान के बॉडीगार्ड्स को नहीं मिली थी बेल इसके पहले खान के दोनों बॉडी गार्ड्स की जमानत पर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनुराग वर्मा के कोर्ट ने बेल रिजेक्ट कर दी थी। कोर्ट में खान के गार्ड्स के वकील की ओर से दलील दी गई कि आत्मरक्षा में गोली चलाई गई थी, जिसे कोर्ट ने नहीं माना है। कोर्ट ने कहा कि आप दोनों ने फायरिंग की थी, इसलिए बेल रिजेक्ट की जाती है। रौशन आनंद की रिहाई की मांग पर हुआ था प्रदर्शन खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। छात्रों ने कहा था, किसी जांच कमिटी के आप किसी को जेल में डाल देते हैं। जांच कीजिए फिर एक्शन लीजिए। रौशन सर के हजारों सर के जीवन का सवाल है। सरकार को इसमें दखल करना चाहिए। एक को जेल एक को बेल ये कैसी कार्रवाई। जो गोली चलवाता है वो बाहर है। जिसने कुछ नहीं किया, मौके पर मौजूद भी नहीं था वो जेल में है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles