पटना में सोमवार को वकील कोटे से नवनियुक्त 7 जजों ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली। इसके साथ ही हाईकोर्ट में अब जजों की संख्या 40 हो गई है। शताब्दी हॉल में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने बारी-बारी से रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, राजकुमार, राणा विक्रम सिंह, विकास कुमार, गिरिजेश कुमार और आलोक कुमार को शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में रिटायर्ड जज, वकील और नवनियुक्त जजों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। हाईकोर्ट में 9 पद अभी भी खाली सात जजों में तीन को स्थायी और चार को दो साल के लिए एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। हाई कोर्ट में अब जजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। लेकिन अभी भी 9 पद खाली हैं। स्वीकृत पदों की संख्या 53 है जिसमें 40 स्थायी और 13 एडिशनल हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष समेत कई रहे मौजूद शपथ ग्रहण समारोह में सभी जजों के अलावा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा, बिहार बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, निवर्तमान महाधिवक्ता पी के शाही, वरीय अधिवक्ता यदुवंश गिरि, एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चन्द्र वर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव मुकेश कांत, सरकारी वकील अरविंद उज्ज्वल, सुनील कुमार मंडल आदि की मौजूदगी रही।
पटना हाईकोर्ट में 7 जजों ने ली शपथ:HC में जजों की संख्या हुई 40; चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने दिलाई शपथ