Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में चोरी हो गयी 300 करोड़ की मिट्टी! डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी पर एफआईआर दर्ज

बंगाल में चोरी हो गयी 300 करोड़ की मिट्टी! डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी पर एफआईआर दर्ज

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक और बड़ा विवाद सामने आया है. डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ करीब 300 करोड़ रुपये के अवैध मिट्टी खनन और तस्करी के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अभिजीत विश्वास उर्फ बॉबी ने डायमंड हार्बर के कालीतला आशुलिया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया है कि वर्षों से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी काटकर बेची गयी, जिससे सरकारी राजस्व और पर्यावरण दोनों को भारी नुकसान हुआ.

23 लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज

शिकायत के अनुसार, इस मामले में केवल अभिषेक बनर्जी ही नहीं, बल्कि उनके सहयोगी सुमित राय, विष्णुपुर के जेल में बंद तृणमूल विधायक दिलीप मंडल सहित कुल 23 लोगों के नाम एफआईआर में शामिल किये गये हैं. भाजपा नेता का आरोप है कि वर्ष 2017 से चरणबद्ध तरीके से करीब 163 बीघा जमीन से अवैध रूप से मिट्टी काटकर उसकी तस्करी की गयी, जिसकी अनुमानित कीमत 300 करोड़ रुपये से अधिक है. उनका दावा है कि वर्ष 2022 और 2023 के दौरान यह अवैध कारोबार सबसे अधिक सक्रिय रहा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस को सैटेलाइट तस्वीरें भी सौंपी

शिकायत के समर्थन में अभिजीत विश्वास ने पुलिस को सैटेलाइट तस्वीरें भी सौंपी हैं. उनका कहना है कि इन तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किन-किन स्थानों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की गई और इससे भूमि को गंभीर नुकसान पहुंचा. अभिजीत विश्वास ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को पहले भी कई बार उठाया गया, लेकिन तत्कालीन पुलिस प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि अनियंत्रित मिट्टी कटाई से क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है और भविष्य में स्थानीय लोगों को भूमि क्षरण जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

The post बंगाल में चोरी हो गयी 300 करोड़ की मिट्टी! डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी पर एफआईआर दर्ज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles