Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज सांसद डॉ. जावेद को मिली बड़ी जिम्मेदारी:दो संसदीय समितियों में शामिल, समर्थकों ने दी बधाई, क्षेत्र के विकास की बढ़ी उम्मीद


किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद को केंद्र सरकार की दो महत्वपूर्ण संसदीय परामर्शदात्री समितियों में शामिल किया गया है। उन्हें नॉर्थ ईस्टर्न रीजन डेवलपमेंट मंत्रालय की कंसल्टेटिव कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त, डॉ. जावेद को पोर्ट्स, शिपिंग एवं वॉटरवेज़ मंत्रालय की कंसल्टेटिव कमेटी में परमानेंट स्पेशल इनवाइटी (PSI) के रूप में नामित किया गया है। समर्थकों ने सांसद डॉ. जावेद को बधाई दी
इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा समर्थकों ने सांसद डॉ. जावेद को बधाई दी है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को किशनगंज और सीमांचल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद डॉ. जावेद का संसदीय अनुभव, विकास संबंधी मुद्दों पर उनकी सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें इन दायित्वों के लिए उपयुक्त बनाती है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इन नई जिम्मेदारियों के माध्यम से डॉ. जावेद पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे। साथ ही, वे सीमांचल और बिहार के विकास संबंधी विषयों को भी मजबूती से उठा सकेंगे। क्षेत्रवासियों ने डॉ. मोहम्मद जावेद को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इससे क्षेत्र और देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles