गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बागोडीह निवासी 35 वर्षीय रामजी पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, रामजी पासवान अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दैनिक मजदूरी करते थे। वह प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन से कोडरमा जाकर मजदूरी करते और शाम को घर लौट आते थे। मंगलवार को भी वह रोज की तरह काम पर जाने के लिए कोडरमा जा रहे थे। ट्रेन से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं इसी दौरान हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के समीप किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। ट्रेन से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, रामजी पासवान अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है।
गिरिडीह में ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत:दैनिक मजदूरी करने जा रहा था कोडरमा, हजारीबाग रोड स्टेशन पर हुआ हादसा