झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। मतदान से पहले NDA अपने सभी 24 विधायकों को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में ठहराने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, होटल में 32 कमरे बुक किए गए हैं, जहां सभी विधायकों को रखा जाएगा।मतदान के दिन सभी विधायकों को बसों के जरिए सीधे विधानसभा ले जाया जाएगा। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी रांची के होटल कैपिटल हिल में रुके हैं। जिन दो राज्यसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें एक सीट JMM संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई है। जबकि दूसरी सीट भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है। 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव इन 2 सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी मैदान में हैं। राजनीतिक समीकरणों को देखा जाए तो बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। जबकि दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। CM आवास में हुई I.N.D.I.A की बैठक इधर, I.N.D.I.A. गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। गठबंधन के सभी विधायक और प्रमुख नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ मॉक पोल भी कराया गया। गठबंधन की योजना के अनुसार, मतदान के दिन सभी विधायक पहले मुख्यमंत्री आवास पर एकत्र होंगे। इसके बाद सभी एक साथ विधानसभा पहुंचकर मतदान में हिस्सा लेंगे वहीं, कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा-एनडीए को डर है और अपने विधायकों को होटल में रख रही है। वहीं, रांची स्थित आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राजद विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। यहां राज्यसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की एकजुटता और रणनीति पर चर्चा हुई। जानिए पेंच कहां फंस रहा राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार की जीत के लिए करीब 28 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता है। मौजूदा संख्या बल के आधार पर I.N.D.I.A. गठबंधन (झामुमो, कांग्रेस और राजद) दोनों सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है, क्योंकि उसके पास दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त विधायक हैं। वहीं, भाजपा के पास अपने 24 वोट हैं। ऐसे में NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 4 अतिरिक्त प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत होगी। यही 4 वोटों का ‘शॉर्टफॉल’ ही इस राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग की आशंकाओं और बयानों की कड़वाहट की असली वजह है। परिमल नाथवानी द्वारा ‘अंतरात्मा की आवाज’ और ‘सोरेन परिवार’ से पुराने रिश्तों की दुहाई देना, सत्तापक्ष के खेमे में सेंधमारी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
झारखंड राज्यसभा चुनाव; NDA ने 24 विधायकों की घेराबंदी की:रेडिसन ब्लू होटल में 32 कमरे बुक किए गए, दो सीटों पर 3 उम्मीदवार