Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बीआईटी मेसरा के पास फायरिंग करने वाला राहुल सिंह गिरोह के मुख्य आरोपी समेत पांच हुए गिरफ्तार


बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र स्थित टोयोटा शोरूम के समीप विकास अस्पताल के पास हुई हवाई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह गिरोह के मुख्य आरोपी सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना 4 फरवरी को शाम करीब 5 बजे हुई थी, जिसके बाद मेसरा ओपी में केस दर्ज हुआ था। सिटी एसपी ने बताया कि सूचना मिली कि घटना का मुख्य आरोपी कोकर चौक स्थित सुंदर विहार में छिपा है। इसके बाद गठित छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटू को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, काले रंग से रंगी ब्लू अपाची मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन, हेलमेट, कपड़े और चप्पल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटू (ओरमांझी), करन कुमार उरांव (बड़कागांव, हजारीबाग), विशाल मुण्डा (ओरमांझी) सिंटू सिंह (मांडू, रामगढ़) और रामानन्द कुमार (मांडू, रामगढ़) शामिल है। अमन कुमार ठाकुर के विरुद्ध मांडू थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। वहीं करन कुमार उरांव के विरुद्ध भी मांडू थाना में आर्म्स एक्ट, रातु थाना में रंगदारी, पिठौरिया थाना में रंगदारी, सुखदेवनगर थाना में धमकी व रंगदारी, बरियातु थाना में आर्म्स एक्ट, बड़कागांव थाना में मारपीट व रंगदारी, कर्रा थाना में आर्म्स एक्ट व सीएलए एक्ट में केस दर्ज है। सिंटू सिंह के विरुद्ध कर्रा थाना में आर्म्स एक्ट व सीएलए एक्ट में मामला दर्ज है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles