Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर:पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत, 5 घायल; गंगा स्नान के लिए बेगूसराय जा रहे थे


समस्तीपुर में ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान खदियाही निवासी राजकुमार महतो(50), उनकी पत्नी संयोगिता देवी(45) और खानपुर के अमसौर गांव के रहने वाले हरे राम सहनी के तौर पर हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक हरे राम सहनी गांव के 10 लोगों के साथ ऑटो पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए बेगूसराय के झमटिया घाट जा रहे थे। उधर, राजकुमार अपनी पत्नी के संयोगिता देवी के साथ बाइक से खेत देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बसेरा बोर के पास ऑटो से टक्कर हो गई। राजकुमार और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो सवार हरे राम सहनी की भी जान चली गई।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सभी लोगों को विभूतिपुर सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। पांच घायल एक ही गांव अमसौर के रहने वाले हैं। मलमास खत्म होने के बाद शुद्धिकरण के लिए गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles