अररिया में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो चरवाहों की मौत हो गई। ये घटनाएं जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बुधवार शाम करीब 7 बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान वज्रपात हुआ। पहली घटना रानीगंज थाना क्षेत्र की विस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 में हुई। डुमरिया गांव निवासी छोटकन के 11 वर्षीय बेटे मोहम्मद गुड्डू खेत में भैंस चरा रहे थे। अचानक मौसम खराब होने और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से गुड्डू गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल रानीगंज पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। खेत में भैंस चराने के दौरान हुआ वज्रपात दूसरी घटना फारबिसगंज प्रखंड की सैफगंज पंचायत के वार्ड संख्या 07 में हुई। प्रकाश यादव के पुत्र ट्विंकल कुमार खेत में भैंस चरा रहे थे। बारिश के दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से ट्विंकल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिले में वज्रपात की इन घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन और मौसम विभाग खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे न रहने की सलाह देते रहे हैं। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अक्सर खेतों और पशुओं की देखभाल के दौरान ऐसे जोखिमों का सामना करते हैं।
अररिया में वज्रपात से 2 चरवाहों की मौत:रानीगंज और फारबिसगंज प्रखंड की घटना, भैंस चराने के दौरान हादस