बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद सीतामढ़ी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुधनगरा पुल के पास हिमाचल प्रदेश नंबर के एक ट्रक से शराब लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग ट्रक से अंग्रेजी शराब और बीयर के कार्टन निकालते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर लदी हुई थी। मोटरसाइकिल पर कार्टन लादकर ले जा रहे वीडियो में पुरुषों के साथ-साथ बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं और मोटरसाइकिल सवार युवक भी शराब के कार्टन और बोतलें लेकर जाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग हाथों में बोतलें लिए दिख रहे हैं, तो कुछ मोटरसाइकिल पर कार्टन लादकर ले जा रहे हैं। पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधनगरा पुल के पास हिमाचल प्रदेश नंबर के एक ट्रक में शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी। ट्रक में मौजूद शराब की गिनती की जा रही सूचना के आधार पर ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसे थाने लाया गया है। फिलहाल, ट्रक में मौजूद शराब की गिनती की जा रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि ट्रक से कितने कार्टन और कितनी लीटर शराब बरामद हुई है। यह वीडियो बिहार में शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन पर सवाल उठा रहा है।
सीतामढ़ी में शराब लदे ट्रक से लूट:बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग कार्टन लेकर भागते दिखे, वीडियो वायरल