खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rashifal 19 June: 19 जून 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपको विशेष लाभ मिलने की अधिक संभावनाएं।

2 of 13
Rashifal 19 June
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपसे कोई खास दोस्त मिलने आ सकता है। आपकी समझदारी हर स्थिति को आसानी से संभाल लेगी। इसके अलावा काम में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

3 of 13
Rashifal 19 June
– फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज रिश्तों में अपनापन और मजबूती महसूस होगी। इसके अलावा काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहने से थकान महसूस हो सकती है। दिन के मध्य में जीवनसाथी के घूमने जा सकते हैं और आप दोनों के बीच तालमेल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

4 of 13
Rashifal 19 June
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले काफी राहत देने वाला रहेगा। कोई अटका काम पूरा होता हुआ दिख सकता है। मिथुन राशि के लोगों को किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से जुड़ी अच्छी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। लंबे समय से चली आ रही चिंता भी आज कम होती नजर आएगी।

5 of 13
Rashifal 19 June
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन खुशियों भरा हो सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन मजबूत। काम के प्रति आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर की सजावट से जुड़ा रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।


