मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों को धन लाभ होता दिख रहा है और आप साथी के लिए उपहार लेकर आएंगे। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां आज दूर होंगी। आप रिश्ता और मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे।

2 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि वालों को आज जीवनसाथी की ओर से खुशियां मिलेगी। धैर्य रखने से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा। पार्टनर का सहयोग आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। जल्दबाजी में कोई वादा करने से बचें। आपकी रोमांटिक बातें और व्यवहार साथी का दिल जीत सकते हैं।

3 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी की मन की इच्छा पूरी करेंगे। पार्टनर के साथ किसी खास बात को लेकर चर्चा हो सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी।

4 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों को सफलता सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन में यह सकारात्मक बदलाव के लिए आप साथी को सम्मान दे सकते हैं। इससे रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा।

5 of 12
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहने वाली है। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और भरोसा बढ़ेगा, जिससे रिश्ते पहले से बेहतर और मजबूत होंगे। वहीं, सिंगल लोगों के लिए क्रश की एक झलक भी आज दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है।

